जैतपुर: ब्यौहारी: दीवार गिरने से घायल 26 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, मामला दर्ज
जैतपुर थाना क्षेत्र के नौगई गांव में दीवार गिरने से घायल 26 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी बुधवार शाम 5 बजे सामने आई है।