डिबाई: डिबाई पुलिस ने 1 शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुए चोरी के इन्वर्टर, बैटरी व चाकू
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर श्री दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिनांक 16-02-2026 को थाना डिबाई पुलिस द्वारा 01 शातिर चोर को कर्णवास चुंगी छोईया के पास से चोरी किये गये इन्वर्टर, बैटरी व 01 चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।