डिबाई: डिबाई पुलिस द्वारा 01 शातिर अभियुक्त को 6 माह के लिए जनपद से किया गया जिला बदर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त अंकित पुत्र सुधीर निवासी ग्राम औखंद थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर के द्वारा लगातार अपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के कारण जनपद से किया गया जिला बदर।