वारासिवनी: रेलवे स्टेशन की झाड़ियों में युवती का शव मिला, शिनाख्त हुई; पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 के समीप झाड़ियों में गुरुवार सुबह 27 वर्षीय काजल बिसेन का शव मिला। वह ग्राम डोके निवासी और गोंदिया के निजी अस्पताल में कार्यरत थी। बैग में मिली कॉपी से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। प्रथम दृष्टया जहरीला पदार्थ सेवन की आशंका है, मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। पुलिस जांच में जुटी है।