उज्जैन ग्रामीण: नरवर गांव में तीन बदमाशों ने सूने मकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये चुराए
उज्जैन के देवास रोड स्थित नरवर गांव में शनिवार-रविवार की रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। तीन नकाबपोश बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी खंगालने के बाद हजारों रुपये लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नरवर पुलिस के अनुसार, यह मकान बैंक ऑफ इंडिया के पास रहने वाले व्यवसायी इरशाद कुरैशी का है। इरशाद अपने परिवार के साथ रिश्त