अमेठी: कालिकन धाम में भाद्रपद मास की तृतीया तिथि पर श्रद्धालुओं की भीड़
Amethi, Amethi | Aug 31, 2026 संग्रामपुर के कालिकन धाम में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि और सोमवार पर बारिश के बीच भी भक्तों ने मां कालिका के दर्शन-पूजन किए। बड़ी संख्या में महिलाओं ने नारियल, चुनरी और टिकरी अर्पित की। मेले में पूजा सामग्री और प्रसाद की दुकानें भी लगीं। पुजारी अभिषेक शास्त्री ने इस तिथि के महत्व की जानकारी दी।