बांसगांव: छपिया में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से भाजपा पिपरौली मंडल मंत्री रामआशीष मौर्य की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
गोरखपुर जिले के खजनी क्षेत्र के छपिया में बुधवार देर शाम एक भयानक सड़क हादसे में भाजपा के पिपरौली मंडल मंत्री तथा साधन सहकारी समिति भीटी खोरिया और हरपुर बुदहट के सचिव रामआशीष मौर्य (36 वर्ष) की मौत हो गई। गीडा क्षेत्र के जैतपुर निवासी सुदर्शन मौर्य के इकलौती संतान रामआशीष बाइक से गोरखपुर शहर से घर लौट रहे थे।