#उत्तरकाशी के पवनी गांव में भीषण अग्निकांड, 33 मकान जलकर राख
#58 परिवार प्रभावित, पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय को भी पहुंचा नुकसान।
उत्तरकाशी। जिले की मोरी तहसील के पवनी गांव में आग लगने की घटना से भारी तबाही मची है। आग की चपेट में आने से 33 आवासीय मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि पंचायत भवन और प्राथमिक विद्यालय को भी नुकसान पहुंचा है। इस अग्निकांड से कुल 58 परिवार प्रभावित हुए हैं।
एसडीएम पुरोला के अनुसार, गांव में 13 मकान सुरक्षित हैं। आग से प्रभावित परिवारों के सामने अब रहने और जरूरी सामान की व्यवस्था करने का संकट खड़ा हो गया है।
राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। प्रशासन की ओर से नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने की कार्रवाई जारी है।
#उत्तरकाशी #पवनीगांव #अग्निकांड #Uttarkashi #Uttarakhand
Pauri, Garhwal | Nov 25, 2026