खुर्जा पुलिस ने हाल ही में टप्पे बाजी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में तीन टप्पेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पकड़े गए सभी आरोपियों के हवाले से नगदी भी बरामद की गई है। पुलिस काफी समय से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। मामले में जानकारी शनिवार सुबह लगभग 10:00 बजे दी गई।