करौं: पीएमश्री केजीबीवी करौं में नामांकन समिति की बैठक संपन्न हुई
Karon, Deoghar | Mar 13, 2026 करौं:प्रखंड मुख्यालय स्थित पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) करौं में नामांकन समिति की बैठक शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई।