कुंडा: नवाबगंज पुलिस ने अपहरण और गाली-गलौज के अभियोग में वांछित अभियुक्त को मधवापुर मोड़ से गिरफ्तार कर भेजा जेल
नवाबगंज पुलिस ने अपहरण, गाली-गलौज के अभियोग से वांछित अभियुक्त को मधवापुर मोड़ से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को बुधवार शाम 5:30 पर जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विजय उर्फ कल्लू पुत्र चन्द्र पाल निवासी गंगागढ़ थाना ऊचाहार जनपद रायबरेली है।