कुंडा: कुंडा के एसबीआई शाखा में करेंसी लेने पहुंचे सिपाही और गार्ड भिड़े, वीडियो हुआ वायरल
कुंडा के एसबीआई शाखा में करेंसी लेने पहुंचे सिपाही और बैंक के गार्ड के बीच हाथापाई और गाली गलौज हुआ। जिसका वीडियो बुधवार दोपहर 2 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को संज्ञान में लेकर एसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। आरोपी सिपाही कुंडा कोतवाली में तैनात माथुर बताया जा रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है।