कुंडा: मानिकपुर के दहेंगरी जमालपुर गांव में घर में घुसकर हमला करने और आग लगाने के मामले में 5 लोगों पर केस दर्ज - ASP
मानिकपुर के दहेंगरी जमालपुर गांव में मंजू देवी ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया है । आरोप लगाया कि 11 नवम्बर को कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर उन पर हमला किया और उनके घर के सामने लकड़ी के ढेर में आग लगा दी। मंगलवार शाम 6:00 बजे एसपी ने बताया की पीड़िता मंजू देवी की तरह पर पुलिस ने राम बहादुर, नन्हेंलाल, अभिषेक ,मनोज और गोविंदा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।