कुंडा: लेहदरी पुल पर आत्महत्या करने जा रही युवती को पुलिस ने सूझबूझ से बचाया, परिजनों को किया सुपुर्द
नबाबगंज पुलिस ने सोमवार शाम करीब 4 बजे लेहदरी पुल पर आत्महत्या करने जा रही युवती को सूझ बूझ से बचा लिया। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया युवती परिवार वालों से नाराज होकर आत्महत्या करने जा रही थी । तभी इसकी सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंचकर यूवती को समझाया बुझाया और उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। युवती को बाद में अपनी गलती का एहसास हुआ ।