कोंडागांव: तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रवेश हेतु ट्रायल 3 एवम 4 जून को,कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोंडागांव से विज्ञप्ति जारी
शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति अनुसार संचनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा संचालित विभागीय आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों का प्रवेश नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी के द्वारा चयन ट्रायल का आयोजन 3 व 4 जून 2024 को प्रातः 7:00 से किया जा रहा है। चयन ट्रायल में इच्छुक 13 से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं।