कोंडागांव: कोंडागांव में भीषण गर्मी के कारण लू के चपेट में आई मालाकोट की 17 वर्षीय किशोरी, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
कोंडागांव जिले के मालाकोट निवासी 17 वर्षीय छात्रा की लू के चपेट में आकर बेहोश होने की घटना सामने आई है। इस घटना से भयभीत परिवार द्वारा किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता लीलावती मरकाम पिता मानसिंह निवासी मालाकोट वर्तमान में कोंडागांव मुख्यालय में एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाई कर रही है तथा वह उसी संस्थान के हॉस्टल में रह रही है।