#छात्रा से छेड़खानी करने वाले दो मनचले गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस, रास्ते भर हाथ जोड़कर युवकों ने मांगी माफी,प्रतापगढ़ में छात्रा से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने सुभाष पाल और दक्ष पाल को गिरफ्तार किया है। मामला नगर कोतवाली क्षेत्र के भंगवा चुंगी चौराहे का बताया जा रहा है। आरोप है कि दोनों युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी की थी। कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का जुलूस निकाला। इस दौरान दोनों युवक रास्ते भर हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।
#Pratapgarh #UPPolice #CrimeNews #PoliceAction #UttarPradesh
Koil, Aligarh | Oct 13, 2026