हल्द्वानी के बनभूलपुरा स्थित ललित आर्य महिला इंटर कॉलेज में यूनिट टेस्ट के दौरान छात्राओं के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई। कुछ छात्राओं की तबीयत बिगड़ने और चक्कर आने के बाद उनके चीखने-चिल्लाने से अन्य छात्राओं में भी डर फैल गया। देखते ही देखते इलाके में भूत-प्रेत की अफवाह फैल गई, जिसके बाद कई छात्राएं रोते हुए घर जाने लगीं और स्कूल प्रशासन को छुट्टी करनी पड़ी। स्कूल प्रवक्ता नीलम के मुताबिक, एक के बाद एक कई छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से डर का माहौल बन गया था, जिसे नियंत्रित करने के लिए स्कूल बंद किया गया। स्कूल की ओर से भूत-प्रेत की किसी घटना की पुष्टि नहीं की गई है।
#Haldwani #HaldwaniNews #Banbhulpura #SchoolNews #SchoolIncident #StudentNews #UttarakhandNews #BreakingNews #LatestNews #LocalNews #ViralNews #NewsUpdate #HindiNews #NewsReels #HaldwaniExpressNews