कसडोल: ग्राम नरधा के ग्रामीणों ने कंपोजिट शराब दुकान खोलने की मांग उठाई, कलेक्टर को सौंपा आवेदन
जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत ग्राम नरधा के ग्रामीणों ने गांव में कंपोजिट मदिरा दुकान खोलने की मांग को लेकर कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। ग्रामीणों का कहना है कि 24 जून 2026 को आयोजित विशेष ग्रामसभा में सर्वसम्मति से गांव में शराब दुकान खोलने का प्रस्ताव पारित किया गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।