श्रीनगर: शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवकों को गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
श्रीनगर पुलिस ने बुधवार को तीन बजे फरयानी गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान फरयानी गांव निवासी संजय कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि फरयानी गांव में शराब के नशे में हंगामा करने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और संजय कुमार को हिरासत में लिया।