बिंदकी: हटिया चौराहा कीचकपुर में इलेक्ट्रिक दुकान से टप्पेबाज ने ₹92,000 की संपत्ति चुराई, जांच पड़ताल जारी
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हटिया चौराहा कीचकपुर में विशाल सिंह की इलेक्ट्रिक की दुकान है। रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति दुकान में आया और 65000 का इलेक्ट्रिक सामान तथा 27000 रुपए गुल्लक का नगद कुल 92 हजार रुपए की संपत्ति लेकर चला गया। दुकान मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।