दमयंती नगर: कलेक्ट्रेट में बैंकर्स की जिला स्तरीय बैठक संपन्न, कलेक्टर ने पात्र ऋण प्रकरणों की स्वीकृति-वितरण में तेजी लाने के निर्देश
दमोह। कलेक्ट्रेट में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। पीएम स्वनिधि, टंट्या मामा, डॉ. भीमराव अंबेडकर, संत रविदास व विद्यासागर योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पात्र ऋण प्रकरणों की स्वीकृति और वितरण में तेजी लाने, लंबित पीएम स्वनिधि प्रकरण सात दिन में निपटाने तथा अनावश्यक होल्ड न रखने कहा।