निज़ामाबाद: निजामाबाद तहसील प्रांगण में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, 89 प्रार्थना पत्र हुए प्रस्तुत, 2 का मौके पर निस्तारण
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील सभागार में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपजिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं कस्बों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं से संबंधित कुल 89 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए इनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निस्तारण हुआ।