निज़ामाबाद: परसहां अंडरपास की बदहाल सड़क से लोग परेशान, समाजसेवियों ने निर्माण की उठाई मांग
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद तहसील क्षेत्र स्थित परसहां अंडरपास के दोनों तरफ सड़क खराब होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही आज मंगलवार को दोपहर करीब तीन बजे समाजसेवी अरुण कुमार एवं निजामाबाद के सभासद कुलदीप कौर ने मौके पर पहुंचकर सड़क और अंडरपास का निरीक्षण किया है।