*ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान: गरबा पांडाल में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की मौजूदगी से बढ़ा महिलाओं का भरोसा, आयोजन समिति ने किया स्वागत*
*गरबा आयोजन में शामिल होकर महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी*
चित्तौड़गढ़, 18 अक्टूबर 2026। नवरात्रि पर्व के दौरान महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं उनमें सुरक्षा के प्रति विश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा ऑपरेशन शक्ति सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह के निर्देशानुसार शनिवार शाम को पुलिस निरीक्षक सुनीता गुर्जर, महिला थानाधिकारी रेणु खोइवाल, सोशल मीडिया सेल प्रभारी एएसआई सत्यनारायण एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की टीम चित्तौड़गढ़ शहर के गरबा पांडाल में पहुंची। कालिका टीम ने गरबा आयोजन में भाग लेने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिस टीम ने महिलाओं एवं युवतियों को महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों तथा महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों—राजकोप सिटीजन ऐप और हेल्पलाइन नंबर 1090—की जानकारी देकर जागरूक किया। टीम ने महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं की सुरक्षा के प्रति चित्तौड़गढ़ पुलिस की इस पहल का गरबा आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया। समिति के सदस्यों ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए महिला सुरक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
चित्तौड़गढ़ पुलिस महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सदैव तत्पर है।