बिलासपुर में तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन में करौली शहर निवासी पत्रकार दीपक जाटव हुए सम्मानित
बिलासपुर में मूकनायक का तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन आयोजित, भरतपुर संभाग प्रभारी दीपक जाटव सम्मानित
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आज मूकनायक का तृतीय राष्ट्रीय पत्रकार अधिवेशन आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मूकनायक के भरतपुर संभाग प्रभारी दीपक जाटव को पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
दीपक जाटव को यह सम्मान मूकनायक के मुख्य संपादक तुषार गायकवाड़, राष्ट्रीय प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा एवं उप संपादक विजयराम आजाद द्वारा प्रदान किया गया। राष्ट्रीय स्तर के इस अधिवेशन में दीपक जाटव को सम्मानित किया जाना उनके लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि रही।
पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो आमजन की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने में अहम भूमिका निभाती है। ऐसे में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों का सम्मान उनके समर्पण, मेहनत और जिम्मेदारी को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
दीपक जाटव को मिले इस सम्मान से उनके पत्रकार साथियों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। सम्मान मिलने पर उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं। यह उपलब्धि न केवल दीपक जाटव के लिए, बल्कि क्षेत्र के पत्रकारिता जगत के लिए भी गर्व का विषय है। उम्मीद है कि वे भविष्य में भी निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहेंगे।