कोलगवां के बदखर पेट्रोल पंप में रंगदारी मांगने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है । आरोपियो के नाम सोनू प्यासी प्रिंस राजपूत व सुनील पटेल बताया जा रहा है । आरोपी पेट्रोल पंप रंगदारी टैक्स वसूलने गए थे, जिसपर पेट्रोल पंप मालिक ने थाने मे रिपोर्ट कर दी थी । पुलिस आरोपियों को शुक्रवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें कोर्ट मे पेश किया जायेगा ।