पलामू जिले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद बर्खास्त किए गए 251 अनुसेवक समायोजन की मांग को लेकर लगातार आन्दोलन चला रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार शाम 5 बजे तक समाहरणालय से छहमुहान तक आक्रोश मार्च निकाला। झारखंड सरकार एवं जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं समायोजन की मांग दोहराई। सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी दी।