जमुई: जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय में सितारा योजना 2023 को लेकर हुई बैठक, योजना की जानकारी दी गई
Jamui, Jamui | Jul 9, 2026 बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण पटना की सितारा योजना 2023 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजू श्री कुमारी के द्वारा किया गया। इस दौरान सितारा योजना 2023 की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उक्त जानकारी गुरुवार की देर शाम 6:30 बजे प्रेस रिलीज व तस्वीर जारी कर दी गई है।