कुलपहाड़: कोहनियां गांव में लाखों के जेवरात चोरी, घर में घुसे अज्ञात चोर: महोबकंठ थाना क्षेत्र
कोहनियां गांव निवासी प्रमोद पाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 6 अप्रैल 2026 की रात करीब 11 बजे से 2:30 बजे के बीच चोर उनके घर में घुस आए। उस समय परिवार के लोग घर में सो रहे थे। सुबह उठने पर देखा गया कि घर का गेट और अंदर के दरवाजे खुले पड़े थे।अलमारी चेक की गई तो उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनमें अंगूठियां, पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण और नगदी गायब।