दारू: बेडम उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण
बेडम उत्क्रमित उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण। उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेडम में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के तहत छात्र-छात्राओं के बीच शैक्षणिक किट का वितरण किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों के चेहरे पर मुस्कान दिखी। विद्यालय प्रबंधन द्वारा कक्षा के अनुसार अलग-अलग समूहों में किट बांटी गई।