सरधना: अटेरना गांव गंग नहर पुल के निकट बोलोरो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में एक की मौत, दो घायल रेफर
सरधना थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर शुक्रवार देर शाम अटेरना पुल के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से दिल्ली लौट रही बोलेरो कार सामने से आ रहे वाहनों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा और छत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक फिजियोथेरेपिस्ट की मौत हो गई