झालावाड़ राजस्थान
झालावाड़ में लोकतंत्र के उत्सव का दिखा जबरदस्त उत्साह!
नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत झालावाड़ जिले (नगर परिषद् झालावाड़, नगर पालिका झालरापाटन, डग एवं भवानीमण्डी) में प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ जिला निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह राठौड़ ने विभिन्न मतदान केंद्रों का जायजा लिया और चाक-चौबंद व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
108 वर्षीय धन्नी बाई राठौर और 90 वर्षीय बुजुर्ग मतदाताओं ने वोट डालकर दिया जागरूकता का संदेश।वार्ड 34 के युवा माधव आचार्य ने अपने जन्मदिन पर पहला वोट डालकर युवाओं को प्रेरित किया।
दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर, स्काउट गाइड स्वयंसेवक और हैल्प डेस्क की रही विशेष सुविधा।शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं, चुनाव कर्मियों और पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
#Jhalawar #RajasthanElections #DemocracyInAction #VotingDay #CivicElections2026 JhalawarNews YouthPower SeniorCitizensVote PeacefulVoting Jhaldrapatan BhawaniMandi Dag