जानकारी बुधवार शाम 4 बजे मिली घरेलू एलपीजी सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग, अवैध रिफिलिंग व कालाबाजारी पर रोक के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर विभागीय टीम ने भंवरगढ़ कस्बे में दो ढाबों व एक होटल पर कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान टीम ने अवैध रूप से उपयोग में लिए जा रहे 5 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए।