भीलवाड़ा: भीलवाड़ा की बेटी संध्या विश्नोई ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता सिल्वर, भीलवाड़ा पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
भीलवाड़ा की बेटी और पहलवान संध्या विश्नोई ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का मान बढ़ाया है। अजरबैजान के बाकू में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भीलवाड़ा के उपनगर पुर की रहने वाली संध्या ने 46 किलोग्राम वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। रविवार को उनके भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन पहुंचने पर सभी ने भव्य स्वागत किया।