घाटमपुर: राजराजेश्वर धाम महादेव मंदिर में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव
घाटमपुर कस्बे में स्थित तहसील परिसर के राजराजेश्वर धाम महादेव मंदिर में गुरुवार दोपहर 2बजे हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया । यह आयोजन उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में किया गया।कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह और तहसीलदार अंकिता पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहीं।इसमें प्रशासन और स्थानीय कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।