मयूरहंड: ढोढ़ी के नीम चौक में 10 वर्षों से हो रही विश्वकर्मा पूजा
मयूरहंड (चतरा): प्रखंड के ढोढ़ी स्थित नीम चौक में पिछले 10 वर्षों से भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की जा रही है। सृष्टि के प्रथम वास्तुकार माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा ने लंका, द्वारका और इंद्रप्रस्थ का निर्माण किया था। विश्वकर्मा पूजा श्रम व तकनीक के सम्मान का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन यंत्रों की पूजा से कार्य की बाधाएं दूर होती हैं और समृद्धि