नजीबाबाद: तहसील प्रांगण में एसडीएम शैलेंद्र कुमार ने किया ध्वजारोहण, स्कूली बच्चों को दिए गए पुरस्कार
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज 15 अगस्त को 8:00 बजे तहसील प्रांगण नजीबाबाद में हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
एसडीएम नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर राष्ट्रीय ध्वज *तिरंगा* को सलामी दी और झंडारोहण किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पूरा प्रांगण देशभक्ति के नारों से गूंज उठा.