हमीरपुर: वेतन न मिलने से नाराज़ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो द्वारा सीएमओ कार्यालय के गेट पर धरना देते हुए किया प्रदर्शन
सुनवाई न होने पर 15 मार्च को स्वास्थ्य कर्मियो ने समय से वेतन दिए जाने की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय के गेट पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया है। मांगों को जल्द से जल्द निस्तारित किए जाने की बात कही है। जिले भर से एकत्रित होकर हमीरपुर मुख्यालय पहुंचे फार्मासिस्टों सहित चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों और हेल्थ वर्कर्स मजबूरन सीएमओ कार्यालय गेट पर धरना दिया जा रहा है।