पटना ग्रामीण: गांधी मैदान में रश्मिका मंदाना ने भोजपुरी में बात की, अल्लू अर्जुन ने कहा- आज पहली बार पुष्पा आपके प्यार के लिए झुकेगा
गांधी मैदान में रविवार शाम 7बजे पुष्पा-2 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने जहां भोजपुरी में पटना के लोगों का हाल-चाल पूछा और हिंदी में लोगों को फिल्म देखने के लिए आमंत्रित किया तो वहीं दूसरी ओर फिल्म के अभिनेता अल्लू अर्जुन ने गांधी मैदान में जुटी भारी भीड़ को देखते हुए अपनी फिल्म का डायलॉग बोलते हुए कहा की पुष्पा कभी झुकेगा नहीं।