सुसनेर: समर्थन मूल्य पर व्यापारियों ने किसानों के नाम पर बेचा रायड़ा, सुसनेर SDM बोले: जांच करवा कर कार्रवाई करेंगे
राजस्थान में सर्मथन मूल्य पर रायड़े की खरीदी नही होने की वजह से वहां से कम दामो पर खरीदकर व्यापारियो ने सुसनेर लाकर किसानों के नाम पर समर्थन मूल्य पर बेचा है। ओर यह पूरा खेल सहकारी समिति व अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ है। मामला सामने आने के बाद आज शुक्रवार को सुसनेर SDM मिलिंद ढोके ने जांच करवा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।