सुसनेर: निजी जल स्त्रोतों को अधिग्रहण कर जल समस्या को दूर करने कलेक्टर ने जनपद सीईओ व नप सीएमओ को दिए निर्देश
नगरीय व ग्रामीण अंचल में जल संकट की समस्या से निजात दिलाने के लिय शुक्रवार को जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने जनपद पंचायत CEO राजेश शाक्य व नप सुसनेर के सीएमओ ओमप्रकाश नागर को निजी जल स्त्रोतों का अधिग्रहण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा की क्षेत्र में कही पर पेयजल समस्या की जानकारी संज्ञान में आने पर सम्बंधित अधिकारी दौरा कर समस्या का निदान करे।