फूलिया कलां: बच्चों के झगड़े ने ली जान: उलाहना देने गई पत्नी के विवाद बढ़ने पर युवक की कुल्हाड़ी से हत्या
फूलियाकलां। थाना क्षेत्र के कनेछन कलां गांव में शुक्रवार शाम बच्चों के बीच हुआ मामूली झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि कुल्हाड़ी के वार से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे पक्ष का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भीलवाड़ा रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।