मधेपुरा: मधेपुरा व्यवहार न्यायालय के सहायक की बेटी सृष्टि CBSE बोर्ड की 10वीं में स्टेट टॉपर बनीं, 99.6% अंक हासिल किए
सीबीएसई ने मंगलवार को दसवीं के रिजल्ट जारी किया। इसमें मधेपुरा व्यवहार न्यायालय के सहायक पवन कुमार मंडल की बेटी सृष्टि शिखा ने 99.6 प्रतिशत अंक लाकर स्टेट टॉपर बनी है। बुधवार को शाम करीब 4 बजे मीडिया से बात करते हुए उनके पिता पवन कुमार मंडल ने कहा कि सृष्टि सीखा मधेपुरा में ही रहकर पढ़ाई की।