चौसा: नुआंव में बीच-बचाव करना पड़ा महंगा, घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत
Chausa, Buxar | Jun 4, 2026 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मंगलवार की रात एक घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। पीड़ित गोविंद कुमार मिश्रा ने बताया कि रात करीब 9 बजे बभनी निवासी सुशांत तिवारी और नुआंव के सतेंद्र सिंह उनके घर पहुंचे और तीन राउंड फायरिंग की। गोली की आवाज से गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो आरोपी फरार हो गए।