आगरा: आस्था और श्रद्धा का अनोखा मेल, आगरा में लड्डू गोपाल ने स्कूल में किया टॉप
आस्था, श्रद्धा और प्रेम का अद्भुत उदाहरण आगरा में देखने को मिला है, जहाँ लड्डू गोपाल को एक परिवार ने अपना बेटा मानते हुए स्कूल में दाखिला कराया है। आगरा के नूरी दरवाजा की रहने वाली अलका अग्रवाल ने अपने लड्डू गोपाल का नाम केशव रखा और उन्हें तीन साल की उम्र में दयालबाग स्थित एक स्कूल में दाखिला दिलाया।