आगरा: ककुआ में जिला कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहे मौजूद
जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती ककुआ स्थित मैरिज होम में मनाई गई, बुधवार लगभग 1:00 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हुए, इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी ने शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलकर हमें स्वतंत्रता दिलाई।