आगरा: महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर आगरा के आईजी रेंज कार्यालय में माल्यार्पण और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित
आगरा में आईजी रेंज कार्यालय पर आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आईजी रेंज दीपक कुमार ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुलिस कर्मियों को राष्ट्रीय एकता, अहिंसा, कर्तव्यनिष्ठा और स्वच्छता की शपथ दिलाई।