आगरा: स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत विकास भवन में कार्यक्रम आयोजित, राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल रहे मुख्य अतिथि
स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के अंतर्गत, आगरा के विकास भवन में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन एवं पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।