झुंझुनू: मान नगर इलाके में दुकान को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
झुंझुनूं शहर के मान नगर इलाके में बुधवार शाम को एक दुकान को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। गुरुवार को मारपीट के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। गुरुवार दोपहर सामने आए वीडियो में महिलाएं मारपीट करती हुई नजर आ रही है।